मस्तिष्क पर स्ट्रोक क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 10:35

ब्रेन स्ट्रोक एक न्यूरोलॉजिकल स्थिति हैं जिसमें ब्रेन के अंदर अचानक अटैक होता है. ब्रेन स्ट्रोकी समस्या हमारे मस्तिष्क को खून की आपूर्ति करने वाली ब्लड नसों के फटने या फिर दिमाग की नसों में ब्लॉकेज की वजह से होती है

स्ट्रोक क्या है

जब मस्तिष्क में कोई रक्त वाहिका फट जाती है और उससे खून बहने लगता है या मस्तिष्क को खून की आपूर्ति में रुकावट आती है तो स्ट्रोक आता है. रक्त वाहिका के फटने या उसमें किसी तरह की रुकावट के कारण मस्तिष्क के उत्तकों तक रक्त और ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाता है. ऑक्सीजन की कमी की वजह से मस्तिष्क की कोशिकाएं और उत्तक क्षतिग्रस्त हो जाते हैं और तेजी से नष्ट होने लगते हैं. रोग नियंत्रण एंव रोकथाम केंद्र (CDC) के अनुसार अमेरिका में स्ट्रोक मृत्यु का सबसे बड़ा कारण है. अकेले अमेरिका में ही हर साल 7 लाख 95 हजार लोगों को स्ट्रोक आता है. भारत की बात करें तो यहां स्ट्रोक मृत्यु का चौथा सबसे बड़ा कारण और विकलांगता का पांचवा सबसे बड़ा कारण है. एक शोध के अनुसार भारत में प्रति एक लाख लोगों पर हर वर्ष करीब 150 लोगों को स्ट्रोक की समस्या होती है. हालांकि, भारत जैसे देश में इसका सही-सही आंकड़ा पता लग पाना मुश्किल है, जहां आज भी बहुत से लोग इलाज के अभाव में मर जाते हैं और करोड़ों लोग झोलाछाप डॉक्टरों के भरोसे रहते हैं.

स्ट्रोक एक मेडिकल इमरजेंसी और इसमें जल्द से जल्द इलाज मिलना बहुत जरूरी होता है. अगर समय पर इलाज मिल जाए तो न सिर्फ व्यक्ति की जिंदगी बच सकती है, बल्कि मस्तिष्क को और ज्यादा होने वाले नुकसान और जटिलताओं से भी बचा जा सकता है. सही इलाज की मदद से स्ट्रोक की समस्या में विकलांगता से भी बचा जा सकता है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info